काशीपुर: पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये और कार नहीं लाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला काजीबाग निवासी सोनम ने महिला हेल्पलाइन काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी …
काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख रुपये और कार नहीं लाने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला काजीबाग निवासी सोनम ने महिला हेल्पलाइन काशीपुर में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2016 को मुकेश पाल निवासी मोहल्ला नई बस्ती, माधव बाड़ी थाना बारादरी जिला बरेली यूपी के साथ हुई थी। इस शादी में उसके परिजनों एवं अन्य रिश्तेदारों ने मुकेश पाल व उसके परिजनों को करीब 8 तोला सोने के जेवरात, दो लाख रुपये नकद, बाइक आदि सामान दिया था।
लेकिन शादी में दी नकदी व सामान से उसके पति मुकेश पाल, सास सोमवती, ससुर श्याम लाल, देवर पंकज व रवि संतुष्ट नहीं थे। शादी के 3 माह बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिये परेशान करना शुरू कर दिया था।
5 लाख रुपये तथा कार की मांग करने लगे। एक जनवरी 2018 सुबह के समय जब वह अपने घरेलू कार्य में लगी थी तभी उसके पति मुकेश पाल, सास सोमवती, ससुर श्याम लाल, देवर पंकज व रवि ने मारपीट कर दी। दो दिन बाद उसके माता-पिता उसको लेकर काशीपुर आये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
