शक्तिफार्म: निजी स्कूल प्रबंधक ने की छात्रा से छेड़छाड़, गिरफ्तार
शक्तिफार्म, अमृत विचार। नगर के एक निजी स्कूल के प्रबंधक पर स्कूल की छठी कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लगा है। यह मामला सामने आने के बाद अभिवावकों ने स्कूल का घेराव कर विरोध- प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि मंगलवार को नगर के एक …
शक्तिफार्म, अमृत विचार। नगर के एक निजी स्कूल के प्रबंधक पर स्कूल की छठी कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लगा है। यह मामला सामने आने के बाद अभिवावकों ने स्कूल का घेराव कर विरोध- प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
आरोप है कि मंगलवार को नगर के एक निजी स्कूल प्रबंधक ने कक्षा 6 की 13 वर्षीय छात्रा को अपने ऑफिस में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आईपीसी की धारा 354 व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा ने महिला पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि स्कूल प्रबंधक ने उसे अपनी ऑफिस में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। अचानक कोई आ गया जिसके बाद आरोपी ने घबराकर छात्रा को किनारे पर खड़ा कर दिया।
मौका देखकर स्कूल से भागी छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता छात्रा के पिता के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में भी स्कूल प्रबंधक कई बार इस तरह की हरकतें कर चुका है।
प्रबंधक का कहना है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उसे नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में फंसाया जा रहा है। आरोपी प्रबंधक पूर्व में नगर पंचायत शक्तिगढ़ के वार्ड नंबर 4 का सभासद भी रह चुका है। शक्तिफार्म चौकी प्रभारी संजीत कुमार यादव ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ धारा 354 पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया।
