काशीपुर: लोन दिलाने के नाम पर मजदूर से एक लाख से ज्यादा हड़पे
काशीपुर, अमृत विचार। लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गुलडिया निवासी मोहम्मद आरिफ ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 9 जून को उसके पास एक व्यक्ति का …
काशीपुर, अमृत विचार। लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गुलडिया निवासी मोहम्मद आरिफ ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 9 जून को उसके पास एक व्यक्ति का लोन लेने के लिए फोन आया और उसकी कंपनी से एक लाख रुपये का लोन 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से देने के लिए कहा गया। उसने लोन लेने के लिए सहमति दे दी।
अगले दिन 10 जून को उसको 2,500 रुपये फाइल चार्ज व 7540 रुपये व 9650 रुपये फीस जमा करने के लिए कहा गया। जिस पर उसने गूगल पे से ट्रांसफर कर दिया। दो घंटे बाद फिर फोन आया और 25540 रुपये और भेजो तभी लोन स्वीकृत हो पायेगा। जिसे उसने गूगल-पे से ट्रांसफर कर दिया।
फिर फोन आया लोन धनराशि बढ़ा दी गयी है और उसके लिए 17790 रुपये और अदा करने होंगे। उसने रुपये गूगल पे कर दिये। इसके बाद भी लोन की धनराशि अदा नहीं की गयी। आरोप है कि जब पैसे वापस मांगे तो कहा कि उसके लिए 35580 रुपये जीएसटी के रूप में आपको अदा करने है और आपके 2,28,760 रुपये आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे।शेष राशि आपके खाते में आपके 2,28,760 रुपये आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे। जिस पर उसने गूगल- पे कर दिये। इसके बाद भी कोई धनराशि लोन की नहीं दी गई। उसने संपर्क किया तो कहने लगे कि रुपये भेजने में देरी कर दी है। जिस कारण लोन स्वीकृत नहीं हो सकता है।
