प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। मुर्मू के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू ने सोमवार को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी। राष्ट्रपति सचिवालय ने …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। मुर्मू के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है। झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू ने सोमवार को भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की थी। राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। मुर्मू के कल कार्यभार संभालने के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात थी।’’

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- कोविंद ने संविधान के आदर्शों को बरकरार रखा

संबंधित समाचार