कानपुर : सीसामऊ नाला उफानाया, सफाई न होने से जलभराव की समस्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। महज कागजों तक सिमटी नालों की सफाई अब शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। स्थिति यह है कि बारिश होते ही चाहे सीसामऊ नाला हो या टेफ्को और परमट नाला सब उफना जा रहे हैं। शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद ये नाले उफना गए। वीआईपी रोड पर घुटने तक …

कानपुर, अमृत विचार। महज कागजों तक सिमटी नालों की सफाई अब शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। स्थिति यह है कि बारिश होते ही चाहे सीसामऊ नाला हो या टेफ्को और परमट नाला सब उफना जा रहे हैं। शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद ये नाले उफना गए। वीआईपी रोड पर घुटने तक पानी लग गया। एक घंटे तक पानी भरा होने की वजह से दो घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों काफी परेशानी हुई।

सीसामऊ नाला शहर का सबसे बड़ा नाला है। इसकी सफाई भी ठीक से नहीं हुई है। नाले पर ही ग्वालटोली और खलासी लाइन में लोगों ने मकान बना लिए हैं। ऐसे में सिल्ट भर जाती है और इसे साफ करने में दिक्कत होती है। यही वजह है कि दोपहर दो बजे से एक घंटे तक लगातार हुई बारिश के बाद नाला उफना गया। स्थिति यह आ गई कि घुटने तक पानी लग गया और नाले के आसपास कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया।

वीआईपी रोड पर पानी न भरे इसका इंतजाम नगर निगम ने किया है, लेकिन यह नाकाफी है। यही वजह है कि आधे घंटे तेज बारिश हो जाए तो भी पानी भर जाता है। सर्वोदय नगर, शारदा नगर, सीटीआई नाला, विजय नगर नाला भी ठीक से साफ नहीं हुआ है। यही वजह है कि शारदानगर, गीता नगर, सर्वोदय नगर, गोविंद नगर, विजय नगर, शास्त्री नगर आदि मोहल्लों में पानी भर गया। गोविंदनगर में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा जाम निराला नगर चौराहे पर लगा। बड़ा चौराहा और मालरोड पर भी लोग जाम से जूझे।

यह भी पढ़ें –रामपुर : इमामबाड़ा किले से शुरू हुआ जरीह का जुलूस, या अली मौला की सदाओं से गूंजी फिजा

संबंधित समाचार