उत्तराखंड: प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब धामी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा शुरू, मदन कौशिक बन सकते हैं मंत्री
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब धामी मंत्रिमंडल में विस्तार की कवायद शुरू हो गई हैं। अध्यक्ष पद से हटे मदन कौशिक को लेकर चर्चाएं हो रही हैं कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व उन्हें अब धामी मंत्रिमंडल में जगह दे सकता है। बताते चलें कि धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब धामी मंत्रिमंडल में विस्तार की कवायद शुरू हो गई हैं। अध्यक्ष पद से हटे मदन कौशिक को लेकर चर्चाएं हो रही हैं कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व उन्हें अब धामी मंत्रिमंडल में जगह दे सकता है। बताते चलें कि धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों के तीन पद खाली हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मदन कौशिक को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
राजनीतिक जानकारों की मानें, संगठन और सरकार में 15 अगस्त तक कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। अटकलें दायित्व बांटने, संगठन में कुछ नए बदलाव और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तेज हैं। अगले एक-दो हफ्तों में पार्टी कौशिक के राजनीतिक भविष्य के बारे में निर्णय ले सकती है। बताते चलें कि मदन कौशिक पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं और उनके पास शासकीय प्रवक्ता और संसदीय और विधायी कार्य का भी जिम्मा रहा।
