हल्द्वानी: बेस व एसटीएच में बढ़े वायरल के मरीज
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम में बदलाव के कारण लोग वायरल बुखार की चपेट में रहे हैं। रोजाना वायरल, सर्दी-खांसी, सिरदर्द जैसी बीमारियों से पीड़ित लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना सैकड़ों मरीजों की कतारें लग रही हैं। शहर के बेस अस्पताल व डॉ. सुशीला …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम में बदलाव के कारण लोग वायरल बुखार की चपेट में रहे हैं। रोजाना वायरल, सर्दी-खांसी, सिरदर्द जैसी बीमारियों से पीड़ित लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना सैकड़ों मरीजों की कतारें लग रही हैं।
शहर के बेस अस्पताल व डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में वायरल बुखार के साथ-साथ उल्टी, दस्त व डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बेस अस्पताल में जहां फीवर, उल्टी, दस्त व डायरिया के रोजाना 70-80 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं एसटीएच में भी मरीजों का आंकड़ा 150 से अधिक है। चिकित्सकों के अनुसार वायरल फीवर का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है।
बेस अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. एसएस बिष्ट ने बताया कि वायरल फीवर, उल्टी, दस्ता व डायरिया से पीड़ित 30 से 40 बच्चे रोजाना ओपीडी में पहुंच रहे हैं। वर्तमान में 4-5 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
इधर एसटीएच की बाल रोग विशेषज्ञ डा. ऋतु रखोलिया के अनुसार अस्पताल में प्रतिदिन फीवर, डायरिया, उल्टी-दस्त से 100 से अधिक बच्चे आ रहे हैं। जिसमें से 8-9 बच्चों को हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
चिकित्सकों की बच्चों के लिए सलाह
बाहरी खाद्य पदार्थों का सेवन करने दें, बच्चों को घर का पका खाना खिलाएं, पानी अच्छी तरह उबालकर पीएं, घरों के आस-पास सफाई रखें, बच्चें को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाएं। लक्षण के अनुरूप डॉक्टरी परामर्श प्राप्त कर उपचार करवाएं। इससे बचाव के लिए खाली पेट घर से निकलें, मौसम के हिसाब से पहने कपड़े आहार लें, मौसमी फल सब्जियों को अधिक सेवन करें, बासी सब्जी का सेवन करें, फ्रिज का ठंडा पानी भी पीएं।
