कानपुर: खेलने के दौरान दो वर्षीय मासूम तालाब में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर। महाराजपुर में घर के बाहर खेलते समय दो वर्षीय मासूम तालाब में गिरकर डूब गया। उसके काफी देर तक न मिलने पर घरवालों ने तलाश शुरू की। कई जगह ढूढ़ने पर जब बच्चा नहीं मिला तो उसे घर के पास स्थित तलाब में खोजा गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव …
कानपुर। महाराजपुर में घर के बाहर खेलते समय दो वर्षीय मासूम तालाब में गिरकर डूब गया। उसके काफी देर तक न मिलने पर घरवालों ने तलाश शुरू की। कई जगह ढूढ़ने पर जब बच्चा नहीं मिला तो उसे घर के पास स्थित तलाब में खोजा गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव मिल सका। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विपौसी गांव में राम खिलावन रैदास की पत्नी रीना दो बच्चों के साथ रह रही हैं। राम खिलावन मुंबई में निजी कंपनी में कार्य कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे उनका दो साल का बेटा कृष्णा घर के बाहर खेल रहा था। कुछ दूरी पर तालाब बना हुआ है। परिजनों को उसके बाहर खेलने की जानकारी थी।
काफी देर हो जाने के बाद उसका कुछ पता नहीं चला तो घरवाले परेशान हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे का शव बाहर निकाला। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सुनहला चौकी प्रभारी मनोज चौधरी ने मौका मुआयना किया। महाराजपुर इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया की मासूम की मौत तालाब में डूबने से हुई है। उसका शव मिल गया है।
पढ़ें-देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद मची तबाही, असम में बाढ़ से बुरा हाल, नासिक में बहीं गाड़ियां
