कालाढूंगी: बारिश का कहर, पांडेगांव-देवीपुरा-सौड़ मार्ग मलबा आने से बंद
कालाढूंगी, अमृत विचार। नैनीताल विधानसभा व कोटाबाग ब्लॉक के पर्वतीय 14 गांवों की 10 हजार की आबादी को जोड़ने वाले पांडेगांव-देवीपुरा-सौड़ मार्ग भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ग्रामीण सब्जियां और दूध बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। पूर्व विधायक प्रतिनिधि नैनीताल कृपाल बिष्ट ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर माह में …
कालाढूंगी, अमृत विचार। नैनीताल विधानसभा व कोटाबाग ब्लॉक के पर्वतीय 14 गांवों की 10 हजार की आबादी को जोड़ने वाले पांडेगांव-देवीपुरा-सौड़ मार्ग भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ग्रामीण सब्जियां और दूध बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
पूर्व विधायक प्रतिनिधि नैनीताल कृपाल बिष्ट ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर माह में आई आपदा के बाद से ही लगातार क्षतिग्रस्त चल रहा है। ग्रामीणों को खुद ही सड़क खोलकर यातायात के लिए श्रमदान करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को घंटों श्रमदान कर ब्लॉक मुख्यालय कोटाबाग और नैनीताल सब्जी मंडी के लिए सड़क खोलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि यहां के ग्रामीण बाजार में सब्जियां व दूध बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने से सब्जी और दूध खराब हो रहे हैं।
बताया कि अगर जल्द ही इस मोटर मार्ग पर कार्य नहीं किया गया तो जिलाधिकारी कार्यालय और विधायक आवास पर धरना दिया जाएगा। दौरान प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी, पूर्व प्रमुख भारती बिष्ट प्रधान विपिन भट्ट, लाल सिंह, गोपाल कपकोटी, गिरीश चंद्र कमला नेगी, दीक्षा आर्य आदि उपस्थित रहे।
