ब्राउन शॉर्ट ड्रेस, हाई हील्स में अलिया भट्ट ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस, बोले- ये सेफ नहीं…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदकारा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी में भी आलिया भट्ट काफी एक्टिव हैं। शनिवार को इस सेलिब्रिटी कपल को फिल्म के सॉन्ग प्रिव्यू लॉन्च इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर और फिल्म के निर्देशक …

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदकारा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी में भी आलिया भट्ट काफी एक्टिव हैं। शनिवार को इस सेलिब्रिटी कपल को फिल्म के सॉन्ग प्रिव्यू लॉन्च इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर और फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ मिलकर पैपराजी के सामने जमकर पोज दिये।

इस दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेहद शॉर्ट ब्राउन कलर की वन पीस ड्रेस पहनी थी। आलिया ने इस दौरान जमकर अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट किया। वहीं रणबीर एक केयरिंग पति की तरह आलिया का ख्याल रखते नजर आये। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए आलिया भट्ट बेहद क्यूट लगीं। फैंस आलिया के लुक और बेबी बंप पर फिदा हो गए। हर कोई एक्ट्रेस के लुक की तारीफें कर रहा है और कपल को बेस्ट बता रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शॉर्ट ब्राउन ड्रेस में आलिया भट्ट का मैटरनिटी लुक तो फैंस को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन कई लोग आलिया को प्रेग्नेंसी में हाई हील्स पहना देखकर परेशान हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- प्रेग्नेंट लेकिन पॉइंटेड हील्स पहनी है. ये कूल लग रही है, लेकिन प्रेग्नेंसी में सेफ नहीं है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- आलिया को प्रेग्नेंसी में हील्स नहीं पहननी चाहिए।

गौरतलब है कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इन तीनों कलाकारों के अलावा नागार्जुन, डिम्पल कपाड़िया और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:-‘मैंने प्यार किया’ के रीमेक में आलिया भट्ट को देखना चाहती हैं भाग्यश्री

संबंधित समाचार