CWG 2022: निखत जरीन ने जीता बॉक्सिंग में गोल्ड, भारत को मिला 48वां मेडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। मौजूदा विश्व चैम्पियन निखत जरीन ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किये। शानदार फॉर्म में चल रही 26 साल की निकहत ने लाइट फ्लाईवेट (48-50 किग्रा) स्पर्धा में उत्तरी आयरलैंड की कार्ले मैकनॉल पर एकतरफा फाइनल में 5-0 से जीत दर्ज की। टीम इंडिया का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह …

बर्मिंघम। मौजूदा विश्व चैम्पियन निखत जरीन ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किये। शानदार फॉर्म में चल रही 26 साल की निकहत ने लाइट फ्लाईवेट (48-50 किग्रा) स्पर्धा में उत्तरी आयरलैंड की कार्ले मैकनॉल पर एकतरफा फाइनल में 5-0 से जीत दर्ज की। टीम इंडिया का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह 48वां मेडल है। जबकि बॉक्सिंग में यह तीसरा गोल्ड मेडल है। दिलचस्प बात यह है कि निकहत पहली बार देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीती हैं।

निखत ने पहले दौर से ही दमदार शुरुआत की और आखिरी दौर तक कायम रखा। उन्होंने यह मैच 5-0 से जीतकर रिकॉर्ड बनाया। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए निखत का यह पहला पदक है। निखत से पहले रविवार को ही बॉक्सिंग में दो और गोल्ड मेडल मिले हैं। महिला वर्ग में नीतू और पुरुष वर्ग में अमित पंघाल ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।

निखत ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड की बॉक्सर को 5-0 से हराया। इस मैच के बाद उनके चेहरे पर गोल्ड जीतने का भरोसा साफ नजर आ रहा था। निखत ने सेमीफाइनल के प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए फाइनल में भी पंच मारकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

भारत ने रविवार को खबर लिखे जाने तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 17 गोल्ड मेडल जीते हैं। पदक तालिका में टीम इंडिया चौथे स्थान पर आ गई है। भारत ने स्वर्ण के साथ 12 रजत और 19 कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने अब तक कुल 48 मेडल जीते हैं।

ये भी पढ़ें:- CWG 2022 : ‘महिला हॉकी टीम पर हर भारतीय को गर्व’, पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को दी बधाई

संबंधित समाचार