कानपुर : दस्त और बुखार के मरीज बढ़े, डायरिया की तरह हमला कर रहा है वायरल
कानपुर, अमृत विचार । वायरल ने अपना रूप बदल लिया है। यह मरीजों में डायरिया के रूप में हमला कर रहा है। इसमें मरीज को दस्त आने के साथ पेट में तेज दर्द की समस्या आ रही है। किसी को तेज, तो किसी को हल्का बुखार हो रहा है। इस समस्या में रोगी को दस्त …
कानपुर, अमृत विचार । वायरल ने अपना रूप बदल लिया है। यह मरीजों में डायरिया के रूप में हमला कर रहा है। इसमें मरीज को दस्त आने के साथ पेट में तेज दर्द की समस्या आ रही है। किसी को तेज, तो किसी को हल्का बुखार हो रहा है। इस समस्या में रोगी को दस्त रोकने की दवाएं दी जा रही हैं, जो असर नहीं कर रही हैं। चिकित्सकों ने कई मरीजों की स्टूल (मल) की जांच कराई गई तो उसमें पस सेल्स बहुत कम निकला। ऐसे मरीजों का अन्य टेस्ट हुए तो उसमें वायरल की पुष्टि हुई।
डायरिया में बैक्टीरिया की वजह से पस सेल्स की मात्रा अधिक आती है, लेकिन इस तरह के रोगियों में कम निकल रही है। हैलट अस्पताल की मेडिसिन, बाल रोग और फ्लू ओपीडी में हर दिन 40 से 50 मरीज आ रहे हैं। इस पर चिकित्सकों ने शोध करने की तैयारी की है। रोगियों का डेटा तैयार किया जा रहा है।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रो. जेएस कुश्वाहा ने बताया कि इस बार वायरल से कहीं ज्यादा वायरल डायरिया फैला हुआ है। संक्रमितों की (कंपलीट ब्लड काउंट) सीबीसी रिपोर्ट कुछ में सामान्य तो कुछ में बढ़ी हुई आ रही है। उनमें डायरिया की समस्या अधिक रहती है। इस पर ध्यान न देने से ब्लड प्रेशर कम होना और गुर्दा फेल होने की दिक्कते आ रही हैं। हैलट अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार को एक दर्जन से अधिक मरीज भर्ती हुए। यह कानपुर समेत आसपास के जनपदों से आए थे। वार्ड में भी कई मरीजों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां तेज, कमिश्नर बोले- तिरंगा हमारा अभिमान
