किच्छा: मगरमच्छ का निवाला बना युवक, बेगुल डैम से शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। नगर में बुधवार रात मछली मारने गए युवक को मगरमच्छ बेगुल डैम में खींच ले गया था। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक शव नदी से बरामद कर लिया। शव के कमर के नीचे का हिस्सा गायब है। माना जा रहा है कि उसे मगरमच्छ ने खा लिया होगा। सुखरंजन (35) पुत्र …

किच्छा, अमृत विचार। नगर में बुधवार रात मछली मारने गए युवक को मगरमच्छ बेगुल डैम में खींच ले गया था। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक शव नदी से बरामद कर लिया। शव के कमर के नीचे का हिस्सा गायब है। माना जा रहा है कि उसे मगरमच्छ ने खा लिया होगा।

सुखरंजन (35) पुत्र विकास गोलदार निवासी नई बस्ती शाहदौरा थाना पुलभट्टा बुधवार शाम शक्तिफार्म निवासी रिश्तेदार के 15 वर्षीय बच्चे के साथ बेगुल डैम में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उसे मगरमच्छ पानी में खींच कर ले गया। सुखरंजन को मगरमच्छ के खींच ले जाने पर उसके साथ गया बच्चा घबरा गया और बिना कुछ बोले चुपचाप देर शाम अपने घर शक्तिफार्म पहुंचा। जहां उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। मत्स्य विभाग भी नाव लेकर रात एक बजे तक ग्रामीणों की मदद से शव बरामद करने में जुटा रहा।

गुरुवार सुबह ग्रामीण पूर्व प्रधान दिलबाग सिंह के साथ एक बार फिर शव की तलाश में जुट गए। इसी दौरान डैम के मुहाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर युवक का सिर दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुखरंजन के परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता