टनकपुर: 31 अगस्त को होगी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, सांसद टम्टा रहेंगे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति चम्पावत (दिशा) की बैठक 31 अगस्त को होगी। बैठक सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 31 अगस्त को पूर्वाह्न 11बजे से चम्पावत …

टनकपुर, अमृत विचार। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति चम्पावत (दिशा) की बैठक 31 अगस्त को होगी। बैठक सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 31 अगस्त को पूर्वाह्न 11बजे से चम्पावत जिला कार्यालय सभागार में प्रस्तावित की गई है।

उन्होंने बताया कि बैठक में सांसद द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से जिले में संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बैठक में यथासमय उपस्थित रहने के साथ ही विभागीय प्रगति रिपोर्ट सोमवार तक मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज