रुद्रपुर: जेठ पर लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप
रुद्रपुर, अमृत विचार। महिला ने जेठ पर छेड़छाड़ व मारपीट करने का अरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भूरारानी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को उसका जेठ …
रुद्रपुर, अमृत विचार। महिला ने जेठ पर छेड़छाड़ व मारपीट करने का अरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भूरारानी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को उसका जेठ महेंद्र सिंह घर में उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसने गाली गलौच व मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
