अल्मोड़ा: लूट और मारपीट के आरोप में 14 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के भतरौंजखान में बीते दिवस हुए बबाल के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट और मारपीट के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा ने बताया कि बधाण भतरौंजखान निवासी …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिले के भतरौंजखान में बीते दिवस हुए बबाल के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूट और मारपीट के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं।

सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा ने बताया कि बधाण भतरौंजखान निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र मोहन राम द्वारा भतरौंजखान थाने में तहरीर दी थी कि मंगलवार को वह बाजार से लेकर घर का सामान लेकर लौट रहे थे। तभी करीब तीन दर्जन लोगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई और उनकी जेब से दस हजार रुपये लूट लिए। इसके अलावा इन लोगों द्वारा शराब की दुकान से बोतलें भी बाहर फेंककर कई लोगों को चोटिल भी कर दिया। तहरीर को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

जिसके बाद सीओ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भतरौंजखान संजय पाठक की टीम ने नामजद चौदह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मदन मोहन जोशी, आरक्षी महेंद्र सिंह, दीवान बिष्ट, शमीम अहमद, मनोज रावत, महेंद्र सिंह, बिरेंद्र सामंत, उपासना आदि शामिल रहे।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
विक्रम सिंह निवासी चौना, धौलादेवी, मोहन सिंह निवासी हीराडूंगरी, अल्मोड़ा, सुरेंद्र सिंह निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, गोविंद सिंह निवासी चौखुटिया, अंकित निवासी जरूरी बाजार रानीखेत, प्रताप सिंह निवासी खुमाड़ सल्ट, संजय सिंह निवासी रानीधारा, अल्मोड़ा, देव सिंह निवासी भनोली, हरीश सिंह निवासी लमगड़ा, दिनेश वर्मा निवासी चौखुटिया, पंकज सिंह निवासी लमगड़ा, महेंद्र सिंह निवासी द्वाराहाट, करन दुर्गापाल निवासी दुगालखोला अल्मोडा, हरीश सिंह निवासी बैजनाथ बागेश्वर।

ये था मामला
अल्मोड़ा। मंगलवार को कुछ लोगों द्वारा भतरौंजखान स्थित शराब की दुकान में किसी विवाद को लेकर तोडफ़ोड़ कर दी गई। इस दौरान सेल्समैन से मारपीट भी हुई। जिसकी तहरीर सेल्समैन द्वारा भतरौंजखान थाने में दी गई। लेकिन तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर शराब की दुकान का कारोबारी रानीखेत से कुछ युवाओं के साथ भतरौंजखान पहुंच गया और तोडफोड़ करने वाले कुछ युवकों की पिटाई कर दी। इस पर भडक़े व्यापार संघ और स्थानीय लोगों ने शराब कारोबारी के साथ लोगों की घेराबंदी कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में बबाल हो गया। हंगामा बढ़ते देख रानीखेत से शराब कारोबारी के साथ आए लोग वाइन शॉप में छिप गए। कानून व्यवस्था बिगड़ती देख रानीखेत से भी पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में वाइन शॉप में छिपे लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

भतरौंजखान में हुए बबाल के बाद सीओ रानीखेत को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इस मामले में चौदह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है

– प्रदीप कुमार रॉय, एसएसपी, अल्मोड़ा

संबंधित समाचार