हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में बढ़ाई जाएं सीटें, सांध्यकालीन कक्षाएं हों शुरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी महाविद्यालय में कई विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाने की वजह से अब सीटें बढ़ाए जाने की मांग को लेकर छात्र नेता मुखर हो रहे हैं। गुरुवार को एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से सीटें बढ़ाने और सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने की मांग की। उन्होंने प्राचार्य डॉ. …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी महाविद्यालय में कई विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पाने की वजह से अब सीटें बढ़ाए जाने की मांग को लेकर छात्र नेता मुखर हो रहे हैं। गुरुवार को एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से सीटें बढ़ाने और सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने की मांग की। उन्होंने प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी को ज्ञापन भी सौंपा है।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि महाविद्यालय में पूर्व में भी सांध्यकालीन कक्षाएं चल चुकी हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को महाविद्यालय में पढ़ने का मौका भी मिल सकेगा और उन्हें एडमिशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
सरकार को इसके लिए कॉलेज में सीटें बढ़ाने का निर्देश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में इंटरनेट की समस्याओं को समझते हुए ऑफलाइन प्रवेश किए जाने चाहिए। जिससे संसाधनों की कमी से जूझ रहे अभ्यर्थियों को प्रवेश से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं स्वीकारा जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
