अयोध्या: कोरोना से बचाव को लेकर लोग लापरवाह, टीमों में भी छाई सुस्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने में जिले में लोग अभी भी लापरवाह हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा भी अभियान में सुस्ती बरती जा रही है। जिसके चलते टीकाकरण अभियान जिले में गति नहीं पकड़ रहा है। विभाग की ओर से बताया गया कि अभी 15 हजार डोज स्टाक में …

अयोध्या। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने में जिले में लोग अभी भी लापरवाह हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा भी अभियान में सुस्ती बरती जा रही है। जिसके चलते टीकाकरण अभियान जिले में गति नहीं पकड़ रहा है।

विभाग की ओर से बताया गया कि अभी 15 हजार डोज स्टाक में हैं। गुरुवार को मात्र 2527 लोगों ने ही विभिन्न केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। मीडिया प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि अब तक जिले में 239884 लोग बूस्टर डोज ले चुके हैं लेकिन यह रफ्तार बहुत धीमी है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को टीकाकरण के लिए बराबर जागरूक भी किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग उम्मीद के अनुसार टीका लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं। अब तक जिले में फर्स्ट डोज 1610940 और सेकेंड डोज 1469601 लोगों को लग चुकी है। वर्तमान में 15 हजार डोज टीके का स्टाक है।

इसके अलावा 9 हजार बूस्टर डोज अभी उपलब्ध है। उन्होनें बताया कि वैसे तो जिले में कोरोना का प्रभाव नही है लेकिन इसके बाद भी टीकाकरण पर जोर है। जिन लोगों के दोनों डोजें लग चुकी हैं और छह माह का समय पूरा हो चुका है। ऐसे लोग बूस्टर डोज लगवायें। उन्होंने बताया कि स्टाक में वैक्सीन की कोई कमी नही है बस लोग केन्द्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें-अमरोहा में अब तक 289 बच्चों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

संबंधित समाचार