हल्द्वानी: सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई
हल्द्वानी, अमृत विचार। 11 सूत्रीय समस्याओं के निदान की मांग को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई है। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने समस्या युक्त ज्ञापन मेयर व नगर आयुक्त को सौंपा है। कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों को 500 रूपए प्रतिदिन देने की घोषणा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। 11 सूत्रीय समस्याओं के निदान की मांग को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई है। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने समस्या युक्त ज्ञापन मेयर व नगर आयुक्त को सौंपा है। कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों को 500 रूपए प्रतिदिन देने की घोषणा कोरी साबित हुई है।
उन्होंने घोषणा पर अमल करने, बीमा सुरक्षा प्रदान करने, पीएफ सुरक्षा प्रदार करने, ठेका प्रथा समाप्त करने सहित अन्य समस्याओं के निदान की मांग की है। इधर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह- जगह कूड़े के ढेर लगने से व्यापारियों व राहगीर मुश्किल में हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नगर निगम परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों में हल्द्वानी शाखा अध्यक्ष अशोक राज, महामंत्री सुनील चौधरी, अमरदीप चौधरी, सुरेश लाला, विनयपाल, श्याम सुंदर, अमन, राजेंद्र कुमार, मोना, सचिन, गौरव, राजेश सहित महिला संगठन की माया, मीरा, नेहा, रीना आदि शामिल थे।
