हल्द्वानी: गौला एसडीओ बनीं डॉ. शिप्रा
हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिवीजन में गौला एसडीओ के पद पर डॉ. शिप्रा की नियुक्ति हुई है। उनका मसूरी वन डिवीजन से यहां तबादला हुआ है। बता दें कि एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया को उत्तरकाशी जनपद में टिहरी डैम डिवीजन के डीएफओ पद पर तबादला होने के बाद यह पद रिक्त था। हालांकि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिवीजन में गौला एसडीओ के पद पर डॉ. शिप्रा की नियुक्ति हुई है। उनका मसूरी वन डिवीजन से यहां तबादला हुआ है।
बता दें कि एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया को उत्तरकाशी जनपद में टिहरी डैम डिवीजन के डीएफओ पद पर तबादला होने के बाद यह पद रिक्त था। हालांकि प्रदीप धौलखंडी को कुछ समय के लिए चार्ज मिला था, लेकिन उनके तबादले के बाद वह उनकी तैनाती हुई है।
डॉ. शिप्रा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता सब डिवीजन में जैव विविधता का संरक्षण और संवर्द्धन करने के साथ ही जंगलों की सुरक्षा है। मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और वन विभाग व जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
