देहरादून में साई के बॉक्सरों ने रजत समेत जीते चार पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। गौतम बॉक्सिंग संस्था की ओर से पांच दिनी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में काशीपुर साई के बॉक्सरों ने रजत समेत चार पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 4-6 सितंबर तक गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज देहरादून में चतुर्थ शहीद ले. गौतम गुरुंग की स्मृति में महिला-पुरुष सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। …

काशीपुर, अमृत विचार। गौतम बॉक्सिंग संस्था की ओर से पांच दिनी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में काशीपुर साई के बॉक्सरों ने रजत समेत चार पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 4-6 सितंबर तक गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज देहरादून में चतुर्थ शहीद ले. गौतम गुरुंग की स्मृति में महिला-पुरुष सीनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें आर्मी, पुलिस, आरपीएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी समेत भारी संख्या में सेना के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। काशीपुर भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बॉक्सरों ने भी प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन कर अपने पंचों के दम पर 48 किग्रा भार वर्ग में शुभम रावत ने रजत, 60 किग्रा में हर्षवर्धन जोशी ने कांस्य, 63.5 किग्रा में नीरज पुजारी ने कांस्य, 67 किग्रा में संदीप अधिकारी, 75 किग्रा में श्याम मोहन ने कांस्य पदक हासिल किए हैं। काशीपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। एसटीसी केंद्र प्रभारी ज्योति शाह, बॉक्सिंग कोच सिकंदर, ताइक्वांडो कोच नीरज कुमार, एथलीट कोच सीएस नेगी, ओमप्रकाश सिंह आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

संबंधित समाचार