बनबसा: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनबसा, अमृत विचार। नगर स्थित होटल में एक युवक की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए खटीमा ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चंपावत निवासी निखिल कठायत पुत्र रूप सिंह कठायत उम्र 26 वर्ष और उसके एक दोस्त ने बुधवार …

बनबसा, अमृत विचार। नगर स्थित होटल में एक युवक की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए खटीमा ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार चंपावत निवासी निखिल कठायत पुत्र रूप सिंह कठायत उम्र 26 वर्ष और उसके एक दोस्त ने बुधवार शाम एक होटल में कमरा बुक किया था। दोनो दोस्त रात में वहां ठहरे हुए थे। गुरुवार सुबह चंपावत निवासी निखिल कठायत की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसका दोस्त उसे एक निजी वाहन से उपचार के लिए खटीमा लाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि परिजनों को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बताया कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम होने के बाद की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार