हल्द्वानी: गरीब बच्चों के बीच मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन, भोजन कराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन के मौके पर भाजयुमो ने गरीब व बेसहारा बच्चों को भोजन कराया तथा उन्हें भिक्षा की बजाय शिक्षा के लिए प्रेरित किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेश रजवार वीरांगना संस्था हल्द्वानी में बाल भिक्षा छोड़, शिक्षा की ओर अग्रसर बच्चों के बीच जाकर सीएम धामी का जन्मदिन …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन के मौके पर भाजयुमो ने गरीब व बेसहारा बच्चों को भोजन कराया तथा उन्हें भिक्षा की बजाय शिक्षा के लिए प्रेरित किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेश रजवार वीरांगना संस्था हल्द्वानी में बाल भिक्षा छोड़, शिक्षा की ओर अग्रसर बच्चों के बीच जाकर सीएम धामी का जन्मदिन मनाया तथा केक काटकर बच्चों को भोजन भी कराया।

युवा मोर्चा सहित बच्चों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घजीवन की कामना की। वीरांगना परिवार की अध्यक्ष गुंजन बिष्ट अरोड़ा एवं संदीप अरोड़ा आदि ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

संबंधित समाचार