हल्द्वानी: एनसीसी सम्मान समारोह में बच्चों ने बिखेरे विभिन्न संस्कृति के रंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को एनसीसी सम्मान समारोह-2022 का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एनसीसी कैडेट्स ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कर समारोह का आगाज किया। एनसीसी 78 यूके बटालियन, 24 यूके गर्ल्स बटालियन और एयर विंग के कैडेट्स ने कुमाउनी, गढ़वाली के साथ ही देश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को एनसीसी सम्मान समारोह-2022 का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एनसीसी कैडेट्स ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कर समारोह का आगाज किया। एनसीसी 78 यूके बटालियन, 24 यूके गर्ल्स बटालियन और एयर विंग के कैडेट्स ने कुमाउनी, गढ़वाली के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के लोक गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनसीसी के मंच पर विभिन्न संस्कृतियों की झलक देखने को मिली।

प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने कहा कि एनसीसी से कैडेट्स में अनुशासन आता है। अनुशासन सफलता के लिए काफी जरूरी है। एनसीसी की तीनों विंग के एएनओ ने भी छात्रों को सम्बोधित किया। इसी के साथ 129 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें आरडीसी परेड में शामिल 18, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के 1 कैडेट भी शामिल रहे।

खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने वाले 12, रोवर रेंजर्स के 5, योग के 3 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। 20 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और 70 को मेडल दिए गए। वहीं एनसीसी द्वारा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एएनओ डॉ. विनय जोशी, डॉ. अमित सचदेवा, डॉ. ज्योति टम्टा, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट, डॉ. एचएस भाकुनी, समित टिक्कू, डॉ. प्रभा पंत आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार