‘मेरा डेथ सर्टिफिकेट खो गया है… मिले तो लौटा देना’, अखबार में छपे इस विज्ञापन ने उड़ाए होश
गुवाहाटी। सोशल मीडिया में एक अखबार में छपा एक विज्ञापन इन दिनों खूब शेयर किया जा रहा है। आप भी हैरान होंगे कि आखिर किसी न्यूजपेपर में छपे एडवरटाइजमेंट में लोगों की इतनी क्या दिलचस्पी हो सकती है। दरअसल, इस ऐड के जरिए एक जिंदा शख्स ने बताया है कि उसने अपना डेथ सर्टिफिकेट खो …
गुवाहाटी। सोशल मीडिया में एक अखबार में छपा एक विज्ञापन इन दिनों खूब शेयर किया जा रहा है। आप भी हैरान होंगे कि आखिर किसी न्यूजपेपर में छपे एडवरटाइजमेंट में लोगों की इतनी क्या दिलचस्पी हो सकती है। दरअसल, इस ऐड के जरिए एक जिंदा शख्स ने बताया है कि उसने अपना डेथ सर्टिफिकेट खो दिया है।
IPS अधिकारी रूपिन शर्मा ने एक पेपर कटिंग ट्विटर पर पोस्ट की, जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसका डेथ सर्टिफिकेट खो गया है और जिस किसी को भी यह मिले वो मेरे पते पर लौटा दे। आपको बता दें कि यहां हैरान करने वाली बात यह है कि किसी व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट उसकी मौत के बाद ही बनता है, जो परिजनों को दिया जाता है। ऐसे में यह विज्ञापन लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर रहा है।
It happens only in #India??? pic.twitter.com/eJnAtV64aX
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) September 18, 2022
लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिरकार किसी जीवित व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट कैसे बन सकता है। और अगर गलती से बन भी गया तो उसके खो जाने की सूचना किसी अखबार के विज्ञापन में कैसे छप सकती है, जबकि एडवरटाइजमेंट छपवाने वाला शख्स खुद यह दावा कर रहा हो कि उसने अपना ही मृत्य प्रमाणपत्र खो दिया है।
असम के होजाई जिले स्थित लामडिंग के सिमुलताला के रहने वाले रंजीत कुमार चक्रवर्ती ने यह ऐड दिया है। इसमें लिखा है, ‘मैंने अपना डेथ सर्टिफिकेट खो दिया है। 07/09/2022 को लामडिंग बाजार में सुबह करीब 10:00 बजे यह मुझसे खो गया।’ इसके साथ ही उन्होंने डेथ सर्टिफिकेट का रजिस्ट्रेशन नंबर और अपना नाम भी लिखा है। साथ ही विज्ञापन में उनका पूरा पता दिया गया है।
ये भी पढ़ें : 20000000000000000 है इत्तू सी दिखने वाली चीटियों की संख्या, वैज्ञानिक का दावा
