हल्द्वानी: दो लाख का माल मंगाया, 49 हजार का भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुछ व्यापारियों ने एक व्यापारी को चूना लगा दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। बरेली रोड निवासी ऋषभ पाठक का प्रिया इंटर प्राइजेज के नाम से बर्तन का कारोबार है। ऋषभ ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नित्या इंटरप्राइजेज नोएडा के अश्विनी दुबे, नित्या इंटरप्राइजेज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुछ व्यापारियों ने एक व्यापारी को चूना लगा दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
बरेली रोड निवासी ऋषभ पाठक का प्रिया इंटर प्राइजेज के नाम से बर्तन का कारोबार है।

ऋषभ ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नित्या इंटरप्राइजेज नोएडा के अश्विनी दुबे, नित्या इंटरप्राइजेज गुजरात के सोनू और निटको लॉजिस्टिक इटावा उत्तर प्रदेश के प्रकाश पांडे से बर्तन खरीदने का सौदा किया। ऋषभ ने इनकेखाते में कुल दो लाख 11 हजार रुपए डाले और बदले में उन्हें सिर्फ 49 हजार रुपए का माल मिला। इसके बाद आरोपियों ने माल देने से इंकार कर दिया।

संबंधित समाचार