खटीमा: किसानों ने सीएम से एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू कराने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचाार। भारतीय किसान यूनियन चढूनी से जुड़े किसान एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू कराने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर हो गए हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री को सबांधित ज्ञापन एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को सौंपा। किसान यूनियन के संरक्षक प्रकाश तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में किसान …

खटीमा, अमृत विचाार। भारतीय किसान यूनियन चढूनी से जुड़े किसान एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू कराने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर हो गए हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री को सबांधित ज्ञापन एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को सौंपा।

किसान यूनियन के संरक्षक प्रकाश तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में किसान बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बीते दिनों हुई बरसात के कारण फसल के नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने, एक अक्टूबर से सरकारी तौल केंद्र व कच्चा आढ़तियों के द्वारा धान खरीद आरंभ कराने की मांग की है।

इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में आवारा पशुओं से फसल की बर्बादी व हादसों पर अंकुश लगाने, वर्षों से फसल नुकसान के चलते बैंक ऋण चुकाने में असमर्थ हो रहे किसानों के खिलाफ बैंक द्वारा ऋण वसूली के लिए दबाव व भूमि कुर्कु करने संबंधी तहसील प्रशासन की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की है। किसानों ने तहसीलदार शुभांगिनी को भी समस्याओं से अवगत कराया।

ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह, निशान सिंह, गुरलाल सिंह, करनैल सिंह, विचित सिंह, जितेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, राहुल राणा, गुरजिंदर सिंह, सचिन राणा, अमित राणा, हरवीर सिंह, नितिन कुमार, सुभम राणा, हरगोविंद सिंह, हरजिंदर सिंह, चरन सिंह आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार