बाजपुर: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट
बाजपुर, अमृत विचार। नगरपालिका सीमा से सटे ग्राम चकरपुर निवासी युवक अपनी पत्नी व परिवार की अन्य महिलाओं के साथ बुधवार रात श्रीरामलीला का मंचन देखने के लिए गया था। आरोप है कि वहां दो युवकों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पत्नी ने इसकी शिकायत अपने पति से कर दी जिसको लेकर …
बाजपुर, अमृत विचार। नगरपालिका सीमा से सटे ग्राम चकरपुर निवासी युवक अपनी पत्नी व परिवार की अन्य महिलाओं के साथ बुधवार रात श्रीरामलीला का मंचन देखने के लिए गया था।
आरोप है कि वहां दो युवकों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पत्नी ने इसकी शिकायत अपने पति से कर दी जिसको लेकर उसकी आरोपी युवकों से बहसबाजी व धक्कामुक्की हो गई।
आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने दर्जनभर साथियों के साथ हाथों में लाठी-डंडे इत्यादि लेकर रामलीला परिसर में पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए अनुज पर जानलेवा हमला बोल कर दिया। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
