खटीमा: नेपाली क्षेत्र से भारतीय युवक का शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। भारत-नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड से लगे नेपाल क्षेत्र में एक भारतीय युवक का शव मिला। नेपाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचित कर दिया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर झनकईया थाने के उपनिरीक्षक मनोज देव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के …

खटीमा, अमृत विचार। भारत-नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड से लगे नेपाल क्षेत्र में एक भारतीय युवक का शव मिला। नेपाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचित कर दिया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर झनकईया थाने के उपनिरीक्षक मनोज देव टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

आसपास के लोगों ने शव की शिनाख्त महेंद्र पाल (33) पुत्र श्रीराम हाल निवासी मेलाघाट के रूप में की। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक महेंद्र पाल मेलाघाट में किराए के मकान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। जबकि वह मूलरूप से परेवा अनूप गांव थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। घटनास्थल नेपाल क्षेत्र की होने के कारण भारतीय पुलिस वापस लौट आई। जबकि नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महेंद्रनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचित कर दिया है।

संबंधित समाचार