हरिद्वार: सांसद निशंक बोले भाजपा की बहुमत से जीत ऐतीहासिक है
हरिद्वार, अमृत विचार। पंचायती चुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से जीत की खुशी में पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है। यह हरिद्वार के इतिहास में पहली बार है कि पंचायतों में इनती …
हरिद्वार, अमृत विचार। पंचायती चुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से जीत की खुशी में पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है। यह हरिद्वार के इतिहास में पहली बार है कि पंचायतों में इनती बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चुनकर आए हैं। पार्टी ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक सभी को साथ लेकर चलेगी। निशंक ने कहा कि अब पार्टी जिला पंचायत का बोर्ड भी बनाएगी।
देर शाम तक जिला पंचायत की 44 सीटों में से 26 सीटों के जो नतीजे आए, उनमें सर्वाधिक 14 सीटें लेकर भाजपा फिलहाल सबसे आगे है। नौ सीटों के साथ बसपा उसे टक्कर दे रही है। दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर आप ने जीत दर्ज कर ली है।
इस जीत ने भाजपा की विधानसभा चुनाव की हार के जख्म पर मरहम का काम किया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 11 में से तीन सीटों पर सिमट गई थी, जबकि 2017 में उसने आठ सीटें ही मिली। बकौल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, यह जीत 2024 के चुनाव के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मेहनत और काम को सराहते हुए उन्हें ये उपहार दिया है।
