अल्मोड़ा: जग्गू की लालटेन 14 को होगी रिलीज
अल्मोडा, अमृत विचार। श्री हंस आर्ट्स एंड क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी हिन्दी फिल्म जग्गू की लालटेन 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस आशय की जानकारी देते हुए फिल्म के डायरेक्टर विपिन कपूर ने बताया कि फिल्म 14 अक्टूबर 2022 से सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो जाएगी। बताते चलें कि गत वर्ष …
अल्मोडा, अमृत विचार। श्री हंस आर्ट्स एंड क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी हिन्दी फिल्म जग्गू की लालटेन 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस आशय की जानकारी देते हुए फिल्म के डायरेक्टर विपिन कपूर ने बताया कि फिल्म 14 अक्टूबर 2022 से सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो जाएगी।
बताते चलें कि गत वर्ष इस फिल्म की शूटिंग इस क्षेत्र बैरती, पान के अलावा अल्मोड़ा जनपद के दुधोली, दूनागिरी तथा भिकियासैंण आदि स्थानों पर भी हुई थी। इसमें स्थानीय कलाकारों अनिल पांडे गुड्डू, नंदन सिंह, रेनू तथा ज्योति ने भी अलग- अलग भूमिकाओं में अभिनय किया है। फिल्म के अन्य कलाकार रघुवीर दास, नीरज गुप्ता, आकृति भारती, रामवीर आर्यन, राखी एवं बाल कलाकार वीरेन डांग आदि शामिल हैं। क्षेत्रवासियों को भी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था जो अब 14 अक्टूबर को पूरा होने जा रहा है।
