मूर्ति विसर्जन के लिए खोदे गए गड्ढों में भरा पानी, कई आयोजन रद्द

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। बुधवार दोपहर से हो रही लगातार बरसात ने दशहरा मेले और मूर्ति विसर्जन में खलल डाल दिया है। कई आयोजन रद्द हो गए हैं। विसर्जन के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भरा हुआ है। प्रशासन ने गंगा तटों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गड्ढे खुदवाए थे। इस गड्ढों में मूर्तियों …

अमृत विचार, रायबरेली। बुधवार दोपहर से हो रही लगातार बरसात ने दशहरा मेले और मूर्ति विसर्जन में खलल डाल दिया है। कई आयोजन रद्द हो गए हैं। विसर्जन के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भरा हुआ है। प्रशासन ने गंगा तटों में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गड्ढे खुदवाए थे। इस गड्ढों में मूर्तियों को दफन करना था।

बुधवार दोपहर से हो रही बरसात से इन गड्ढों में पानी भर गया है। जिसके कारण विसर्जन के लिए पहुंच चुकी मूर्तियों को दफन करके में भारी परेशानी हो रही है। दुसरी ओर बरसात के कारण गांव गांव में लगे दशहरा मेला चौपट हो गया है। मेलों में भिड़ नहीं पहुंची है। दुकानदारों के सामान भी नष्ट हो गए है।

शहर के एनटीपीसी ऊंचाहार में दहन के लिए बनाई गई लंकेश की प्रतिमा भी भीगकर नष्ट हो गई है। ऊंचाहार में बुधवार को दिन में आयोजित भारत मिलाप का कार्यक्रम भी बरसात के कारण रद्द हो गया है। शहर में जगह जगह जलभराव है। अभी भी लगातार रुक रुक कर बरसात हो रही है।

यह भी पढ़ें:- रायबरेली: रामलीला में कलाकारों ने किया राम-केवट संवाद का मंचन

संबंधित समाचार