हल्द्वानी: शराब पीकर दौड़ाई एंबुलेंस से हादसा, हिरासत में चालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब के नशे में धुत एक चालक ने भीड़ भरी सड़क पर एंबुलेंस दौड़ी दी। चालक ने सामने से जा रही एक बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह एक एंबुलेंस नैनीताल-हल्द्वानी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब के नशे में धुत एक चालक ने भीड़ भरी सड़क पर एंबुलेंस दौड़ी दी। चालक ने सामने से जा रही एक बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह एक एंबुलेंस नैनीताल-हल्द्वानी राजमार्ग पर तेजी और बेतरतीब ढंग से दौड़ रही थी। यह देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। तभी टैक्सी स्टैंड के पास एंबुलेंस चालक ने आगे से जा रही बोलेरो को टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पल भर में भोटिया पड़ाव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पाया कि एंबुलेंस चालक ने शराब पीकर रखी थी। जिसके बाद एंबुलेंस को जब्त करते हुए पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।

संबंधित समाचार