देहरादून: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले पहले पार्टी संगठन के गठन पर काम होगा फिर बंटेंगे दायित्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयान जारी कर कहा कि पहले पार्टी संगठन के गठन पर काम करेगी, उसके बाद दायित्व बांटे जाने पर मंथन किया जाएगा। इससे तय हो गया है कि सरकार में अपने दायित्व की राह देख रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी और इंतजार करना होगा। शुक्रवार …

देहरादून, अमृत विचार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयान जारी कर कहा कि पहले पार्टी संगठन के गठन पर काम करेगी, उसके बाद दायित्व बांटे जाने पर मंथन किया जाएगा। इससे तय हो गया है कि सरकार में अपने दायित्व की राह देख रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी और इंतजार करना होगा।

शुक्रवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निपटने के बाद संगठन के गठन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी। जिलाध्यक्षों की घोषणा भी चुनाव के बाद होगी।

प्रदेश सरकार में दायित्व बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दायित्व भी दिए जाएंगे, लेकिन सबसे पहले संगठन के गठन का काम होगा। उन्होंने संकेत दिए कि इस माह में ही संगठन के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसके बाद दायित्व बांटे जाएंगे।

संबंधित समाचार