नैनीताल: हस्तशिल्प उत्पाद प्रशिक्षण के लिए 55 महिलाओं का चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। चेष्टा विकास कल्याण समिति की ओर से भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से हस्तशिल्प उत्पाद प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसमें प्रशिक्षण के लिए 77 महिलाओं का साक्षात्कार कर 55 का चयन किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट में प्रशिक्षण के दौरान संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी ने कहा कि …

नैनीताल, अमृत विचार। चेष्टा विकास कल्याण समिति की ओर से भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से हस्तशिल्प उत्पाद प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसमें प्रशिक्षण के लिए 77 महिलाओं का साक्षात्कार कर 55 का चयन किया गया है।

कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट में प्रशिक्षण के दौरान संस्था की अध्यक्ष सुमन अधिकारी ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहिए।

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से आए कार्यक्रम समन्वयक चंचल सिंह ने बताया कि संस्थान महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देने का कार्य करता है। जिसके लिए कोऑपरेटिव बैंक महिला समूहों को रोजगार के लिए ऋण की सुविधा देता है। जो समूह अच्छा कार्य करता है बैंक द्वारा ऐसे समूहों को सब्सिडी देने की भी योजना है। साक्षात्कार के दौरान बालकृष्ण जोशी, मुकुल, रमेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार