Eid-e-milad-un-nabi 2022: हरदोई में धूमधाम से मनाया ईद मिलाद उन नबी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हरदोई। ईद मिलाद उन नबी पर्व का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जुलूस निकाले गए मस्जिद और मदरसों में नमाज पड़ी गई। वहीं इस दौरान में पुलिस प्रशासन भी खासतौर पर अलर्ट दिखाई दिया। बिलग्राम नगर में पुलिस बल के साथ गश्त भी किया। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के त्योहार को …

हरदोई। ईद मिलाद उन नबी पर्व का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जुलूस निकाले गए मस्जिद और मदरसों में नमाज पड़ी गई। वहीं इस दौरान में पुलिस प्रशासन भी खासतौर पर अलर्ट दिखाई दिया। बिलग्राम नगर में पुलिस बल के साथ गश्त भी किया।

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के त्योहार को बारावफात भी कहते हैं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रविवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया। इस त्योहार को बारावफात भी कहा जाता है। ये त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने की 12वीं तारीख को पड़ता है। मान्यताओं के अनुसार रबी अव्वल की 12वीं तारीख को ही मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इसीलिए मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन को बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं।

मदरसों में रात भर की घई इबादत इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाया। मस्जिद और मदरसों में लोगों ने रात भर इबादत की तो वहीं घरों में कुरान भी पढ़ी गई। ईद मिलाद उन नबी के मौके पर सुबह से ही अलर्ट दिखा पुलिस प्रशासन ईद मिलाद उन नबी के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार सुबह से ही पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात थे।

थाना प्रभारी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर के कई इलाकों में पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ कस्बा इंचार्ज भी पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त करते रहे। वहीं नगर के मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में कई जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी की महफ़िल सजाई गई ख़ानक़ाह आलिया क़ादिरिया सुगरविया मोहल्ला मैदानपुरा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की महफ़िल बाद नमाज़े इंशा मदरसा दारुल उलूम दावतुसुगरा के सहन में सजाई गई।

यह भी पढ़ें:-EID-E-Milad-Un-Nabi 2022: आज है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जानें क्यों और कैसे मनाया जाता है ये दिन

संबंधित समाचार