हल्द्वानी: वाहन सवार को पीटा, रस्सी से गला घोंटने की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट व जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम आदलपुर, बहेड़ी निवासी अनिल शर्मा पुत्र भगवान दास शर्मा ने कहा है कि बीती 8 अक्टूबर को वह मंडी परिसर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक युवक ने कुछ लोगों पर मारपीट व जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम आदलपुर, बहेड़ी निवासी अनिल शर्मा पुत्र भगवान दास शर्मा ने कहा है कि बीती 8 अक्टूबर को वह मंडी परिसर में अपना वाहन मोड़ रहा था।

तभी सब्जी विक्रेता नसरूल्ला उस पर भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने कामरान व अन्य के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई। आरोप है कि रस्सी से उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार