मशहूर कवि के बेटे होने के बाद भी अमिताभ ने किया संघर्ष, बतौर सुपरवाइजर की थी करियर की शुरूआत
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 वर्ष के हो गए। मशहूर कवि हरिवंशराय बच्चन के बेटे होने के बाद भी अमिताभ बच्चन ने संघर्ष के सारे स्वाद चखे। वह बिना किसी साेर्स-सिफारिस के अपने करियर में आगे बढ़ें। अमिताभ के पिता का गांधी परिवार से बेहद अच्छे संबंध रहे और खुद हरिवंशराय बच्चन …
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 वर्ष के हो गए। मशहूर कवि हरिवंशराय बच्चन के बेटे होने के बाद भी अमिताभ बच्चन ने संघर्ष के सारे स्वाद चखे। वह बिना किसी साेर्स-सिफारिस के अपने करियर में आगे बढ़ें। अमिताभ के पिता का गांधी परिवार से बेहद अच्छे संबंध रहे और खुद हरिवंशराय बच्चन अपने आप में फेमस चेहरा रहे बावजूद इसके कभी भी अमिताभ ने किसी की मदद ने नहीं ली। 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्में अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत कोलकत्ता में बतौर सुपरवाइजर की, जहां उन्हें 800 रुपये मासिक वेतन मिला करता था। वर्ष 1968 में कलकत्ता की नौकरी छोड़ने के बाद अमिताभ मुंबई आ गए।
ये भी पढ़ें:-सियासी दांव भी खेले अमिताभ बच्चन, राजीव गांधी के आग्रह पर राजनीति में रखा था कदम
दिलीप कुमार से प्रभावित
बचपन से ही अमिताभ बच्चन का झुकाव अभिनय की ओर था और दिलीप कुमार से प्रभावित रहने के कारण वह उन्हीं की तरह अभिनेता बनना चाहते थे। वर्ष 1969 में अमिताभ बच्चन को पहली बार ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म सात हिंदुस्तानी मे काम करने का मौका मिला, लेकिन इस फिल्म के असफल होने के कारण वह दर्शकों के बीच कुछ खास पहचान नहीं बना पाए। वर्ष 1971 में अमिताभ बच्चन को राजेश खन्ना के साथ फिल्म आनंद में काम करने का मौका मिला।
अमिताभ बच्चन दर्शकों का ध्यान खींचा
राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार के रहते हुए भी अमिताभ बच्चन दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे। इस फिल्म के लिये उन्हें सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1973 में प्रदर्शित निर्माता प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘जंजीर’ अमिताभ बच्चन के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। फिल्म की सफलता के बाद बतौर अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए।
फिल्म जंजीर के बाद अच्छे अभिनेता में हुई गिनती
फिल्म जंजीर की सफलता के बाद अमिताभ बच्चन की गिनती अच्छे अभिनेता के रूप मे होने लगी और वह फिल्म उद्योग में एंग्री यंग मैन कहे जाने लगे। वर्ष 1973 में अमिताभ ने जया भादुड़ी से शादी कर ली। वर्ष 1975 में यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म दीवार ने अमिताभ बच्चन की पिछली सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए और शोले की सफलता के बाद तो उनके सामने सारे कलाकार फीके पड़ने लगे और अमिताभ बच्च्चन फिल्म इंडस्ट्री में सुपर स्टार के सिंहासन पर जा बैठे।
ये भी पढ़ें:-PM मोदी ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
