हल्द्वानी: चाद दिन बाद लोगों को बारिश से मिली राहत, खैरना-अल्मोड़ा पर यातायात सुचारू हुआ
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं में लगातार चार दिन बारिश के बाद मंगलवार को राहत मिली है। नैनीताल जिले में अब भी बड़े व छोटे करीब तीन दर्जन मार्ग बंद पड़े हैं। इन्हें खुलवाने में अमला जुटा हुआ है। हालांकि मुख्य मार्गों को लगभग खोल दिया गया है। बीते गुरुवार से शुरू हुई बरसात का क्रम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं में लगातार चार दिन बारिश के बाद मंगलवार को राहत मिली है। नैनीताल जिले में अब भी बड़े व छोटे करीब तीन दर्जन मार्ग बंद पड़े हैं। इन्हें खुलवाने में अमला जुटा हुआ है। हालांकि मुख्य मार्गों को लगभग खोल दिया गया है।
बीते गुरुवार से शुरू हुई बरसात का क्रम 10 अक्टूबर की शाम तक चलता रहा। झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इधर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश रुकने के बावजूद भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
इधर मंगलवार सुबह खैरना-अल्मोड़ा मार्ग में नावली के पास भूस्खलन से मलवा हाइवे पर आ गया था। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सामान्य हो पाया। सुबह नौ बजे तक यह मार्ग खुल पाया।
वहां कुमाऊं भर में राहत कार्य जारी रहा। बंद सड़कों को खोलने में प्रशासन जुट गया है। हल्द्वानी में दोपहर तक धूप खिली रही। हालांकि आसमान में बादल छाये रहे। धूप खिलने से किसानों के चेहरे भी खिले नजर आए। दरअसल बारिश से धान को फसल को नुकसान पहुंचा है।
