नैनीताल: समाज में बेटों के बराबर ही हर क्षेत्र में पहचान बना रही हैं बेटियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बीडी पांडे नर्सिंग कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भागीरथी जोशी ने किया। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। वहीं, वाद-विवाद …

नैनीताल, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बीडी पांडे नर्सिंग कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भागीरथी जोशी ने किया। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

वहीं, वाद-विवाद प्रतियोगता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने कहा कि समाज में लिंग भेद चुनौतियों को समाप्त करना, बाल विवाह, महिलाओं के प्रति भेदभाव व हिंसा को खत्म करना बेहद जरूरी है। कहा कि आज हर क्षेत्र में बेटियां बेटों के बराबर ही कार्य कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूक करना है।

इस दौरान अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तरुण कुमार टम्टा, मदन महेरा, राधा बर्गली व नर्सिंग की छात्राओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में दीपक कांडपाल, दीवान बिष्ट, हरेंद्र कठायत, ललित डोडियाल, बीना, मंजू आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज