नैनीताल: मांगों को लेकर एरीज कर्मचारी संघ का प्रदर्शन जारी, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखेंगे पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। एरीज कर्मचारी संघ का मंगलवार को लगातार छठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारी संघ की ओर से बताया गया कि कार्मिक प्रशांत कुमार के पुनः ग्रहण अधिकार मांगे जाने के बाद भी उन्हें आठ नवंबर 2021 को कार्यमुक्त कर दिया गया। जबकि पूर्व में उच्च वर्ग के अधिकारियों को यह …

नैनीताल, अमृत विचार। एरीज कर्मचारी संघ का मंगलवार को लगातार छठवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारी संघ की ओर से बताया गया कि कार्मिक प्रशांत कुमार के पुनः ग्रहण अधिकार मांगे जाने के बाद भी उन्हें आठ नवंबर 2021 को कार्यमुक्त कर दिया गया। जबकि पूर्व में उच्च वर्ग के अधिकारियों को यह विकल्प दिया गया है। इसके अतिरिक्त वर्तमान निदेशक एरीज में स्वयं पांच वर्ष की पुन: ग्रहण अधिकार लेकर निदेशक पद पर कार्यरत हैं। जबकि भारत सरकार डीओपीटी के नियमानुसार दो वर्ष से अधिक सपमद नही दिया जा सकता है, जो कि अनियमितता को दर्शाता है।

संघ के सभा को संबोधित करते हुए संघ के सदस्य कांतिराम मेथानी ने प्रबंधन से मांग की, जिन कार्मिकों का पदोन्नति गलत तरीके से रोका गया है उन्हे अविलंब बहाल किया जाए। अन्यथा संघ उग्र निर्णय लेने को बाध्य होगा। संघ की ओर से कर्मचारियों ने प्रशांत कुमार के पुनः ग्रहण अधिकार की मांग की गई।
बताया कि इस संबंध में संघ ने सक्षम अधिकारियों के समक्ष शिकायत के निराकरण के लिए अपनी बात रखी है।

इसके अतिरिक्त राकेश कुमार की भी शिकायत संघ द्वारा पेटिका में प्राप्त हुई है कि इनकी अवैधानिक रूप से 2017 में धनराशि कटौती कर दी गई, जबकि इस संस्थान में ग्रुप ए के अधिकारियों के ऑडिट (सीएजी) के निर्देश के बावजूद भी कटौती नहीं की गई, जो कि तानाशाही का एक परिचायक है। कहा कि इस प्रकरण की जानकारी उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की जाएगी।

संबंधित समाचार