काशीपुर: चाकू, खुखरी के साथ तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने चाकू, खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर चालान किया है। एसआई ललित बिष्ट पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था को लेकर नगर में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान …

काशीपुर, अमृत विचार। किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने चाकू, खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर चालान किया है।

एसआई ललित बिष्ट पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था को लेकर नगर में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पंत पार्क के पास खड़े तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उनके कब्जे से एक चाकू, खुखरी व दांव बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अभिषेक तोमर निवासी आर्यनगर, विकास पाल उर्फ विक्की निवासी महेशपुरा, हिमांशु पाल बताया।

संबंधित समाचार