अल्मोड़ा: विधायक ने किया घेराव, तब जाकर टूटी अफसरों की नींद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला मुख्यालय अल्मोड़ा के आतंरिक मार्गों की हालत काफी लंबे समय से खराब है। लेकिन उन्हीं सडक़ों से रोज गुजरने के बाद भी लोनिवि के अधिकारियों ने उनकी कभी मरम्मत कराना मुनासिब नहीं समझा। जन दबाव बढ़ा तो बीते दिनों अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अधिशासी अभियंता …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिला मुख्यालय अल्मोड़ा के आतंरिक मार्गों की हालत काफी लंबे समय से खराब है। लेकिन उन्हीं सडक़ों से रोज गुजरने के बाद भी लोनिवि के अधिकारियों ने उनकी कभी मरम्मत कराना मुनासिब नहीं समझा। जन दबाव बढ़ा तो बीते दिनों अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ अधिशासी अभियंता का घेराव कर दिया था।

घेराव के दौरान विधायक और अधिकारियों की नोंकझोंक भी हुई और विधायक ने आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली। जिसके बाद अब अफसरों की आंखें खुली और शुक्रवार से सडक़ों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

जिला मुख्यालय के आतंरिक मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल हैं। सडक़ों पर बड़े बड़े गड्ढे बने हुए हैं। जिनमें अनियंत्रित होने से कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल भी हो चुके हैं।

नगर के बीचों बीच एनआर साह मार्ग को जाने वाले मार्ग के पास मुख्य सडक़ पर इतने बढ़े गड्ढे बने हैं कि वहां से बड़े वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है और कई बार यहां जाम भी लग जाता है। नगर के सामाजिक संगठनों और और जनप्रतिनिधियों ने कई बार इन मार्गों को दुरुस्त करने की मांग की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख मंगलवार को विधायक मनोज तिवारी कार्यकर्ताओं ने साथ लोनिवि दफ्तर पहुंचे और अधिकारियों का घेराव कर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को तीन दिन में कार्य शुरू ना होने पर आंदोलन शुरू कर देने की चेतावनी भी दे डाली। जिसके बाद अब लोनिवि के अफसरों की नींद टूटी हैं और सिकुड़ा बैंड से क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

संबंधित समाचार