हल्द्वानी: दहेज के लिए शादी करने से इंकार, मुकदमा
हल्द्वानी, अमृत विचार। बरेली रोड निवासी एक महिला ने दहेज के लिए शादी करने से इनकार करने पर मंगेतर व छह अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उत्तर उजाला कॉलोनी निवासी मंजू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बरेली रोड निवासी एक महिला ने दहेज के लिए शादी करने से इनकार करने पर मंगेतर व छह अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर उजाला कॉलोनी निवासी मंजू देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी की सगाई मीरगंज बरेली निवासी अभिषेक गोस्वामी से अप्रैल 2022 में हुई थी। इस बीच शादी दिसंबर में करने की बात तय हुई थी, लेकिन वर पक्ष के लोगों ने दहेज में दोपहिया वाहन व दो लाख रुपये नगद की मांग रख दी। समर्थता जताने पर उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मंगेतर अभिषेक, उसके पिता अवधेश, माता किशोरी, दामाद हरिकेश, बहन पल्लवी और कुमकुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
