पंतनगर: नई सोच एवं नई पद्धति में करें शोध हैं भगत सिंह कोश्यारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वैज्ञानिकों, छात्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों से नई सोच एवं नई पद्धति में शोध करने की आवश्यकता पर बल दिया।मंगलवार को पंतनगर विश्वविद्यालय के 112वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के दूसरे दिन मेले का …

पंतनगर, अमृत विचार। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वैज्ञानिकों, छात्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों से नई सोच एवं नई पद्धति में शोध करने की आवश्यकता पर बल दिया।मंगलवार को पंतनगर विश्वविद्यालय के 112वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के दूसरे दिन मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि महामहिम महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फीता काटकर किया।

इस दौरान गांधी हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में पंतनगर विवि के छात्रों और किसानों को संबोधित करते हुए कोश्यारी ने कहा कि किसी कार्य को बोलना सरल होता है लेकिन करना कठिन होता है। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को ऋषि की उपमा दी क्योंकि देश के वैज्ञानिक कृषि के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि मानव संसाधनों को विकसित कर नयी शोध तकनीकों को किसानों तक पहुंचाना ही विश्वविद्यालय का उद्देश्य है।

विश्वविद्यालय से 5300 विद्यार्थी विश्व में उच्चतम पदों पर आसीन हैं और विश्वविद्यालय द्वारा 200 से अधिक तकनीक विकसित की गयी हैं। वहां पर विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विधायक, कपकोट सुरेश सिंह गढ़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना एवं अन्य अतिथि मौजूद थे।

संबंधित समाचार