T20 WC 2022 : कैमरन ग्रीन ने ली चोटिल जोश इंगलिस की जगह, टी20 विश्व कप में मचाएंगे धमाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। आक्रामक हरफनमौला कैमरन ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस की जगह शामिल किया गया है। इंगलिस (27 साल) को न्यू साउथ वेल्स क्लब में गोल्फ खेलते हुए एक दुर्घटना में हाथ में चोट लग गई थी। ? JUST IN: Australia forced into making a change in their #T20WorldCup …

सिडनी। आक्रामक हरफनमौला कैमरन ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस की जगह शामिल किया गया है। इंगलिस (27 साल) को न्यू साउथ वेल्स क्लब में गोल्फ खेलते हुए एक दुर्घटना में हाथ में चोट लग गई थी।

आईसीसी ने एक बयान में कहा कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 की इवेंट तकनीकी समिति ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में जोश इंगलिस की जगह कैमरन ग्रीन को शामिल करने को मंजूरी दे दी। कहा गया कि सात टी20 खेल चुके ग्रीन को इंगलिस के दाहिने हाथ में चोट लगने के बाद चुना गया। मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरूआत शनिवार को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी।

ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड ने कहा, ‘‘उसकी (जोश) की हथेली पर चोट से बल्ला पकड़ने में परेशानी होगी और अगर वह विकेटकीपिंग करता है तो इसमें भी असर पड़ेगा। ग्रीन ने भारत में टी20 श्रृंखला में दो अर्धशतक समेत 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे।

ये भी पढ़ें : IND vs PAK : भारत में ही होगा विश्व कप का भव्य आयोजन, अनुराग ठाकुर का पाकिस्तान को करारा जवाब

संबंधित समाचार