चित्रकूट: खड़गे के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

चित्रकूट: खड़गे के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

चित्रकूट। शायद यही स्पष्ट अंतर है भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों में। भाजपा में छोटा से छोटा घटनाक्रम इवेंट बन जाता है और अन्य पार्टियों में बड़ी से बड़ी घटना को भी कार्यकर्ता तवज्जो नहीं देते हैं। महज रस्मअदायगी कर विज्ञप्ति जारी कर देने से पार्टी की अहमियत और लोगों के बीच पकड़ नहीं …

चित्रकूट। शायद यही स्पष्ट अंतर है भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों में। भाजपा में छोटा से छोटा घटनाक्रम इवेंट बन जाता है और अन्य पार्टियों में बड़ी से बड़ी घटना को भी कार्यकर्ता तवज्जो नहीं देते हैं। महज रस्मअदायगी कर विज्ञप्ति जारी कर देने से पार्टी की अहमियत और लोगों के बीच पकड़ नहीं बनती, शायद ये नहीं जानते। पार्टी में हुए बड़े बदलाव या उल्लेखनीय घटनाओं को जनता को बताना भी पड़ता है।

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का ऐलान बुधवार की दोपहर तक ही हो गया था। पर बुधवार को पार्टी कार्यालय में कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ। हुआ भी हो, तो बाहर तो किसी को पता नहीं चला। हां, गुरुवार को जरूर पार्टी के जिला कार्यालय से विज्ञप्ति जारी की गई। इसमें बताया गया कि कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अगुवाई में खुशी का इजहार किया गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई।

इस मौके पर पार्टी की इसलिए प्रशंसा की गई कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो लोकतांत्रिक तरीके से संगठन का चुनाव कराती है। कार्यक्रम में अवधेश करवरिया, कामता द्विवेदी, अनिल गुप्ता, अरुण गुप्ता, शिवगुलाम वर्मा, चुनबाद प्रसाद, अजीत मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि इसके अलावा कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पांडेय, यमुना शुक्ल, शिवशंकर खंगार, राकेश वर्मा, भोला नामदेव, सत्यनारायण कालीचरण राजपूत आदि ने खुशी जाहिर की।

जिले से पांच डेलीगेट चुने गए
पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि जिले के हर ब्लाक से राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोट डालने के लिए एक-एक डेलीगेट का चयन किया गया था। चित्रकूट जिले से उनके अलावा रंजना बरातीलाल पांडेय, निर्मला भारती, नीरू गुप्ता और सत्यनारायण कोल इसके लिए अधिकृत किए गए थे। पंकज और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हालांकि पार्टी के नए अध्यक्ष चुने जाने के बाद जिला इकाई द्वारा किए गए आयोजन को फीका बताया। पंकज ने तो बताया कि जब राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे तो उन्होंने ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकालकर खुशियां मनाई थीं।

पार्टी को है बदलाव की आशा
पंकज कहते हैं कि पार्टी को अब एक फायदा जरूर होगा कि हर बात पर भाजपा द्वारा गांधी-नेहरू परिवार को कोसना बंद होगा। उन्होंने कहा कि रबर स्टैंप कहने वाले लोग पहले अपने गिरेबां में झांके। रंजना पांडेय ने कहा कि नए अध्यक्ष के आने से पार्टी में नई ऊर्जा आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम आदमी के हित के लिए काम करती रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आने वाले लोगों की भीड़ इस बात की परिचायक है कि लोग फिर से कांग्रेस को सत्तासीन कराना चाह रहे हैं वे मोदी सरकार की भ्रामक और गलत नीतियों से ऊब चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-रुद्रपुर: कांग्रेसी पार्षदों ने मेयर पर भेदभाव व मनमानी का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

ताजा समाचार

अमेठीः कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, कहा- बनावा दें रिंग रोड
राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट में बोले PM मोदी- आतंकवाद हो या नक्सलवाद, नहीं करेंगे कतई बर्दाश्त 
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हरकत, खराब मौसम के चलते इंडिगो ने मांगी Emergency Landing... किया इंकार
तमन्ना को लेकर कर्नाटक में मचा बवाल, Mysore Sandal Soap का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर भड़के कन्नड़ कार्यकर्ता
मुरादाबाद: तेंदुए की दहशत...वन विभाग के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
India-US Trade deal : पीयूष गोयल ने अमेरिका कॉमर्स सेक्रेटरी से की मुलाकात, ट्रेड डील को लेकर की चर्चा