प्रयागराज: मौसमी का जूस नहीं प्लाजमा चढ़ाया, 10 अरेस्ट, डीएम और एसएसपी ने की प्रेस कान्फ्रेंस
लखनऊ। प्रयागराज जिले में डेंगू के एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित रूप से मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने को लेकर यहां के ग्लोबल अस्पताल को सील करने के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से जांच जारी है। इस संबंध में 10 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। वहीं डीएम और एसएसपी ने …
लखनऊ। प्रयागराज जिले में डेंगू के एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित रूप से मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने को लेकर यहां के ग्लोबल अस्पताल को सील करने के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से जांच जारी है। इस संबंध में 10 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। वहीं डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि मरीज को मौसमी का जूस नहीं बल्कि प्लाजमा चढ़ाया गया है। एसएसपी प्रयागराज ने बताया इस संबंध में दस लोगों को अरेस्ट किया गया है। आगे भी जिन लोगों के नाम जानकारी में आयेंगे उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। बता दें कि मामला संज्ञान में आने के बाद यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी जांच के आदेश दिए थे।
