पारा प्रीमियर लीग : क्वाटर फाइनल में बरुआ ने कुरारा मंडी को छह रनों से हराया
अमृत विचार, हमीरपुर। पारा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कमला पेट्रोलियम कुरारा के मैनेजर अमित यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया। दूसरा क्वाटर फाइनल मैच कुरारा मंडी समिति और बरुआ (बिलौटा) के बीच खेला गया। जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरुआ ने 12 ओवर में 114 रन बनाए। उनकी ओर से …
अमृत विचार, हमीरपुर। पारा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कमला पेट्रोलियम कुरारा के मैनेजर अमित यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया। दूसरा क्वाटर फाइनल मैच कुरारा मंडी समिति और बरुआ (बिलौटा) के बीच खेला गया। जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरुआ ने 12 ओवर में 114 रन बनाए। उनकी ओर से कल्लन ने 67 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
जवाब में उतरी मंडी समिति कुरारा टीम 12 ओवर में 108 रन ही बना पाई और 6 रनों से हार गई। टीम की ओर से शिवेंद्र सिंह ने 40 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। तीसरा क्वाटर फाइनल मैच युवा एकता कुरारा ग्रामीण (सिकरोढ़ी) और हमीरपुर (लक्ष्मीबाई तिराहा) के बीच हुआ। जिसमें पहले खेलते हुए कुरारा ग्रामीण ने 12 ओवर में 99 रन बनाए, इनकी ओर से आशीष ने शानदार 42 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी हमीरपुर ने बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर मे 100 रन बना जीत दर्ज की, उनकी तरफ से अनमोल ने शानदार 45 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। अंपायर जितेंद्र भदौरिया, केके मिश्रा और तीसरे अंपायर सुरेंद्र सिंह कछवाह रहे।
कमट्रैटर पुनीत पंडित और अरुण दीक्षित रहे। स्कोरर रावेंद्र यादव व गोविंद सविता रहे। टूर्नामेंट संचालक मोहन भदौरिया, रणधीर सिंह, सुरेश वर्मा (मेरठ), करन सिंह, विष्णु द्विवेदी कुरारा, देवराज सिंह, गोविंद श्रीवास्तव, अहमद, शैलेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, राजू नामदेव, रणविजय सिसोदिया, अनिल शुक्ला सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी : सीतापुर को हराकर गाजियाबाद में जीता टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट
