बहराइच: भाई दूज के दिन भाई ने बहन पर किया हंसिया से वार, हालत गंभीर
बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय पुरवा गांव निवासी युवक ने गुरुवार सुबह मामूली बात को लेकर अपनी बहन पर ही हंसिया से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को अस्पताल पहुंचकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के साथ परिवार का बयान दर्ज …
बहराइच। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय पुरवा गांव निवासी युवक ने गुरुवार सुबह मामूली बात को लेकर अपनी बहन पर ही हंसिया से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को अस्पताल पहुंचकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल के साथ परिवार का बयान दर्ज किया है।
जिले में गुरुवार को घरों भाई और बहन के पर्व भाई दूज मनाया जा रहा था। वहीं फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पाण्डेय पुरवा निवासी अनीता वर्मा (20) पुत्री सियाराम घर पर काम कर रही थी। तभी चाय बनाने को लेकर सुबह सात बजे अनीता का भाई सोनू से मामूली कहासुनी हुई। तभी सोनू ने बहन पर हंसिया से सिर पर हमला कर दिया। जिससे अनीता घायल हो गई। चेहरा भी कट गया। अनीता का बड़ा भाई उस समय खेत में था। जबकि अन्य लोग भाई दूज की पूजा के लिए तैयारी कर रहे थे।
घायल अनीता को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार का बयान दर्ज किया। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि सोनू मेंटल है। उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: दुष्कर्म में असफल होने पर युवक ने युवती के गले पर हंसिया से किया वार, हालत गंभीर
